🙏 हर हर महादेव! 🚩
कॉपी कलम फाउंडेशन द्वारा आयोजित कांवड़ शिविर का सफल आयोजन बदरपुर क्षेत्र में किया गया। दिनांक 10–11 अगस्त 2026 को आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक भोले एवं भोलीयाओं ने विश्राम किया और संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन, रात्रि भोजन, चाय-नाश्ता, फल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
शिविर का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को सेवा, सहयोग और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था। भगवान शिव की कृपा से यह सेवा कार्य अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।
इस सफल आयोजन के लिए हम माननीय सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी एवं दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. श्रवण बगारिया जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने शिविर की अनुमति प्रदान करने के साथ-साथ प्रशासन की ओर से डॉक्टर, PCR, PWD, जल बोर्ड एवं अन्य आवश्यक सरकारी सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। (District Magistrate South East)

Copy Kalam Foundation
We use cookies to analyze website traffic and optimize your website experience. By accepting our use of cookies, your data will be aggregated with all other user data.